इन्टरनेट तकनीकी (Internet Technology) Class 9 | Chapter 4

महत्वपूर्ण बिंदु –

  1. इंटरनेट डिवाइसों का एक विशेष नेटवर्क है जो विश्व भर में फैले हुए छोटे-बड़े डिवाइसों को आपस में जोड़ता है।
  2. इंटरनेट को नेटवर्क्स का नेटवर्क भी कहा जाता है क्योंकि विश्व के लगभग सभी नेटवर्क्स इंटरनेट के माध्यम से आपस में जुड़े होते हैं।
  3. इंटरनेट विश्व का सबसे बड़ा तथा लोकप्रिय नेटवर्क है।
  4. इंटरनेट पृथ्वी भर की सूचनाओं और डाटा के आदान-प्रदान की क्षमता रखता है। इसकी
    लोकप्रियता का कारण इसकी सरलता है। इसका कोई मालिक नहीं है, जो इसे चलाता हो।
    इसमें सभी जानकारियाँ इंटरनेट सर्वर के माध्यम से आती हैं।
  5. इंटरनेट चलाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिन्हें प्रोटोकॉल कहा जाता है।
  6. इंटरनेट में इस्तेमाल होने वाले दो मुख्य इंटरनेट प्रोटोकॉल हैं –
    (1) Transmission Control Protocol – TCP तथा
    (2) Internet Protocol – IP
  7. 1969 में अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपने साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तथा स्टैनफोर्ड अनुसंधान संस्थान को नेटवर्क द्वारा जोड़कर इंटरनेट की शुरुआत की। इस नेटवर्क को ‘ARPANET’ नाम दिया गया।
  8. 1989 में ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) ने इंटरनेट पर संचार को सरल बनाने के लिए वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web – WWW) का आविष्कार किया।
  9. इंटरनेट से जुड़ने के लिए हमें Internet Service Provider (ISP) की सहायता लेनी होती है। एक ISP या इंटरनेट सेवा प्रदाता वह कंपनी है, जो आपको इंटरनेट और अन्य वेब सेवाओं तक पहुँचने देती है।
  10. उपयोगकर्ता को इंटरनेट सेवाएँ लेने के लिए सामान्यतः दो प्रकार के कनेक्शन मिलते हैं।
    1. डायलअप (Dial Up) तथा 2. डायरेक्ट (Direct)
  11. World Wide Web (WWW) एक प्रकार का डेटाबेस है जो पूरे विश्व में फैला हुआ है।
  12. World Wide Web प्रोटोकॉल के सामूहिक समूह पर आधारित एक ऐसी Internet सेवा है, जो विशेष रूप से समान रूप से (Configured) सभी Computers को Internet के द्वारा Documents को एक मानक तरीके से भेजती है।
  13. Browser Computer पर एक प्रकार का Software है, जो उपयोगकर्ता को Internet तक पहुँच प्रदान करता है।
  14. Browser को Web Client या Internet Navigation Tool के नाम से भी जाना जाता है।
  15. वह Computer जो Web Pages को निर्देशिका (Directory) एवं Files के रूप में रखता है और Files को पढ़ने के लिए देता है, उसे Server कहा जाता है।
  16. Web Protocol एक नियम या कुछ निश्चित नियमों का समूह होता है, जो विभिन्न भागों के बीच Communication का वातावरण प्रदान करता है।
  17. HTTP (Hyper Text Transfer Protocol) उन नियमों का समूह है जो दो या दो से अधिक Computers के बीच Hyper Text को Transfer करते हैं।
  18. जो Language Web Pages को विकसित (बनाने) में काम आती है, Hyper Text Markup Language (HTML) कहलाती है।
  19. Website को World Wide Web से संबंधित संग्रह कहा जा सकता है।
  20. Web Page किसी Website का Subset होता है।
  21. Domain पद्धति का विकास किसी Computer को Internet पर नाम देने के लिए किया गया है, जिससे कि उसे आसानी से याद रखा जा सके और खोजने में भी आसानी हो।
  22. DNS (Domain Name System) Web के लिए Phone Book की तरह है।
  23. ऐसे Computer प्रोग्राम Search Engine कहलाते हैं जो किसी Computer System पर संग्रहित सूचना में से वांछित सूचना को खोज निकालते हैं।
  24. E-mail Internet पर व्यक्तियों तथा Computers के बीच संदेशों, सूचनाओं और Documents के आदान-प्रदान करने का कार्य करती है।

अभ्यास प्रश्न –

Computer Network Related MCQ

प्रश्न 1. नेटवर्कों का नेटवर्क कहलाता है ?
(अ) LAN
(ब) MAN
(स) WAN
(द) Internet

उत्तर: (द) Internet

प्रश्न 2.इन्टरनेट के लिए मानक तय करने वाला समूह कहलाता है ?
(अ) W3C
(ब) TCP
(स) IP
(द) HTTP

उत्तर : (अ) W3C (वेब (Web) के लिए मानक तय करता है।) | इन्टरनेट के लिए मानक तय करने वाला समूह IETF (Internet Engineering Task Force) कहलाता है।

प्रश्न 3. सर्व प्रथम स्थापित किये गये इन्टरनेट का नाम था ?
(अ) NSFNET
(ब) ARPANET
(स) NICNET
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (ब) ARPANET

प्रश्न 4. wi-fi हॉटस्पॉट वाले स्थान है ?
(अ) शिक्षण संस्थाए
(ब) होटल
(स) एयरपोर्ट
(द) उक्त सभी

उत्तर : (द) उक्त सभी

प्रश्न 5. कंप्यूटर पर इन्टरनेट के सूचना पहुँचाने वाले सॉफ्टवेर का नाम है|
(अ) ऑपरेटिंग सिस्टम
(ब) ड्राईवर
(स) ब्राउज़र
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (स) ब्राउज़र

प्रश्न 6. निम्न में से कौन सा उदाहरण ब्राउज़र का नहीं है |
(अ) नेटस्केप नेविगेटर
(ब) इन्टरनेट एक्स्प्लोरर
(स) फेसबुक
(द) मोजिला फायर फॉक्स

उत्तर : (स) फेसबुक

प्रश्न 7. .com से क्या तात्पर्य होता है |
(अ) व्यावसायिक संस्था
(ब) इन्टरनेट ऑपरेट करने वाली संस्था
(स) शैक्षिक संस्था
(द) सरकारी संस्थान

उत्तर : (अ) व्यावसायिक संस्था

प्रश्न 8. वर्ल्ड वाइड वेब की फेस बुक किसे कहते हैं|
(अ) डोमेन नेम
(ब) डोमेन नेम सिस्टम
(स) वेब पेज
(द) यूनिफार्म रिसौर्स लोकेटर

उत्तर : (ब) डोमेन नेम सिस्टम

प्रश्न 9. विद्यालय के लिए मुफ्त में विज्ञापन मुक्त खोज की सुविधा प्रदान करने वाला सर्च इंजन का नाम |
(अ) गूगल
(ब) याहू
(स) बिंग
(द) MSN

उत्तर : (अ) गूगल

प्रश्न 10. सर्वाधिक काम में ली जाने वाली इन्टरनेट सेवा कौनसी है |
(अ) ईमेल
(ब) सर्च इंजन
(स) अपलोड करना
(द) डाउनलोड करना

उत्तर : (अ) ईमेल

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न –

1. सर्व प्रथम स्थापित किये गए इन्टरनेट नेटवर्क का क्या नाम था?

उत्तर : सर्व प्रथम स्थापित किए गए इंटरनेट नेटवर्क का नाम था ARPANET | इसे 1969 में अमेरिका में विकसित किया गया था।

2. WWW की खोज किसने की?

उत्तर : WWW (World Wide Web) की खोज टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) ने 1989 में की थी।

3. इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को क्या कहते हैं?

उत्तर : इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को कहते हैं —ISP (Internet Service Provider) / इंटरनेट सेवा प्रदाता |

4. कम्प्यूटर सर्वर से आने वाली सूचना को एक अच्छे प्रारूप में दिखाने का कार्य कौन करता है ?
उत्तर : कम्प्यूटर सर्वर से आने वाली सूचना को एक अच्छे प्रारूप में दिखाने का कार्य करता है — वेब ब्राउज़र (Web Browser) |
5. HTTP का पूरा नाम बताइए ?
उत्तर : HTTP का पूरा नाम है — HyperText Transfer Protocol

6. किसी एक इन्टरनेट प्रोटोकॉल का नाम बताइए ?
उत्तर : TCP/IP (Transmisstion Control Protocol / Intenet Protocol)

7. किसी वेबसाइट के सबसेट को क्या कहते है ?
उत्तर : वेब पेज किसी वेबसाइट का सबसेट होता है |

8. किसी कंप्यूटर को इंटरनेट पर किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : एक कंप्यूटर को इन्टरनेट पर नोड , क्लाइंट , होस्ट और सर्वर आदि के नाम से जाना जाता है |

9. किसी व्यवसायिक संस्था का डोमेन नेम क्या होगा ?
उत्तर : .COM (commercial)

10. इन्टरनेट पर वांछित सूचना ढूंढने वाले प्रोग्राम का क्या नाम है ?
उत्तर : इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारी में से हमारे काम की जानकारी को सर्च इंजन की सहयता से खोजा जाता है |

लघूत्तरात्मक प्रश्न –

1. इन्टरनेट को नेटवर्क का नेटवर्क क्यों कहा जाता है ?
उत्तर : क्योंकि यह लाखों छोटे-बड़े नेटवर्क को जोड़कर सूचना का आदान-प्रदान करता है, इसलिए इसे नेटवर्क ऑफ नेटवर्क्स कहा जाता है।

2. इन्टरनेट प्रोटोकॉल क्या है ?
उत्तर : इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) एक नियम या मानक (Rule/Standard) है जो इंटरनेट पर डेटा भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया तय करता है। इसकी मदद से डेटा पैकेट्स को सही पते (IP Address) पर पहुँचाया जाता है। यानी यह बताता है कि किस कंप्यूटर से डेटा भेजा गया है और उसे किस कंप्यूटर तक पहुँचना है।

3. डायलअप व डायरेक्ट इन्टरनेट कनेक्शन में अंतर बताइए |
उत्तर :
डायलअप: टेलीफोन लाइन पर आधारित, धीमी स्पीड, हर बार डायल करना पड़ता है।

डायरेक्ट: हमेशा चालू, तेज स्पीड, कॉल और इंटरनेट दोनों एक साथ संभव।

4. वर्ल्ड वाइड वेब की परिभाषा लिखिए|
उत्तर : उत्तर: वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) इंटरनेट पर उपलब्ध आपस में जुड़ी हुई वेब साइटों और वेब पेजों का संग्रह है, जहाँ सूचना हाइपरटेक्स्ट और हाइपरलिंक के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी होती है।

5. हाइपर टेक्स्ट क्या है ?
उत्तर : हाइपर टेक्स्ट ऐसा टेक्स्ट होता है जिसमें लिंक (Hyperlink) जुड़े होते हैं। इन लिंक पर क्लिक करके हम किसी अन्य वेब पेज, दस्तावेज़ या संसाधन पर आसानी से पहुँच सकते हैं।

6. वेब ब्राउज़र का क्या कार्य होता है ?
उत्तर : वेब ब्राउज़र इंटरनेट पर उपलब्ध वेब पेजों को खोजने, दिखाने और उपयोगकर्ता तक पहुँचाने का कार्य करता है। यह यूज़र द्वारा डाले गए URL को सर्वर तक भेजता है और प्राप्त वेब पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

7. HTML का उपयोग बताइए |
उत्तर : HTML (HyperText Markup Language) का उपयोग वेब पेज बनाने और उनकी संरचना तय करने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से वेब पेज में टेक्स्ट, इमेज, लिंक, टेबल और अन्य सामग्री व्यवस्थित की जाती है।

8. डोमेन नेम से क्या तात्पर्य है |
उत्तर : डोमेन नेम वह पता है जिसका उपयोग इंटरनेट पर किसी वेबसाइट को पहचानने और एक्सेस करने के लिए किया जाता है, जैसे www.vidyarthiapp.com यह याद रखने में आसान होता है, जबकि असली IP एड्रेस संख्याओं का होता है।

Leave a Comment

Recent Posts
computer quiz in hindi rajitguru

अपनी तैयारी जांचे

अपनी तैयारी को परखें! कक्षा 1 से 12 के लिए हिंदी में कंप्यूटर विषय की क्विज़, जो आपको अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने और कमजोर पहलुओं को सुधारने का अवसर देती है। ये क्विज़ आसान और हर कक्षा के अनुसार तैयार की गई हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को मज़बूत कर सकें। अभी जांचें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं